फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में धार्मिक स्थल के नजदीक एक के बाद एक फटे चार सिलिंडर, फायर ब्रिगेड मौके पर

Mon, 29 Apr 2019 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग व मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल के नजदीक एक के बाद एक चार सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया जा रहा है। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में देहलीगेट स्थित अख्तर मस्जिद के पास सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन यह फैलती गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में रूट डायवर्ट किया है। बताया जा रहा है कि गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में आग लगी थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें