फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aniruddh Murder: चंद्रपाल ने बलकटी और अब्बास ने नल से तीनों पर किए वार, कुत्ते भौंके तो भाग निकले

Sun, 15 Oct 2023 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरट से सटे मवाना के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध उर्फ गोलू (32) व रतनपाल भाटी की अमरोहा में हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवान बेटे की मौत से परिजन सदमे में हैं। अनिरुद्ध की ढाई वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी सवा साल की बेटी है। 
विज्ञापन
अनिरुद्ध का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस मालिकों अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूछातछ में सामने आया कि हत्या की साजिश गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी जितेंद्र भड़ाना व हिस्ट्रीशीटर बदमाश अशोक ने रची थी।

विज्ञापन


रतनपाल भाटी अपना फार्म हाउस किसी सरदार को ठेके पर देना चाहते थे। जिसका दोनों साजिशकर्ता विरोध कर रहे थे। रतनपाल भाटी नहीं माने तो उनकी व अनिरुद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल बलकटी, नल का हत्था बरामद किया। हिस्ट्रीशीटर सहित छह हत्यारोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी वारदात की कहानी सुनाई।

अनिरुद्ध का परिवार विलाप करते हुए - फोटो : Amar Ujala
सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध और गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी निवासी रतनपाल भाटी की नौ अक्तूबर की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। पुलिस ने मृतक अनिरुद्ध के भाई कविशेक की तहरीर पर सात नामजद सहित 13 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों तक पहुंचने के लिए सभी एंगल पर जांच पड़ताल की।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala
गहनता से की गई छानबीन के दौरान हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र, मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी अब्बास और गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना के नाम सामने आए।

यह भी पढ़ें:  Meerut: ठाकुर समाज ने दिखाई अपनी ताकत, क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक में पूर्व विधायक संगीत सोम भी हुए शामिल

गजरौला में डबल मर्डर के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
चारों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर शनिवार को चारों आरोपी हापुड़ के गांव मायावती की मढ़ैयो से गिरफ्तार कर लिए गए। उनकी निशानदेही पर गंगा किनारे कांस की झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल बलकटी व नल का हत्था बरामद किया। पुलिस पूछताछ में बलकटी व नल के हत्थे से वारदात को अंजाम देना कबूल किया। बताया कि रतनपाल भाटी अपने फार्म हाउस को किसी सरदार काे ठेके पर देना चाहते थे। जिसका जितेंद्र भड़ाना व उसका मित्र अशोक विरोध कर रहे थे।

मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
रतनपाल भाटी नहीं माने तो जितेंद्र भड़ाना व हिस्ट्रीशीटर बदमाश अशोक ने सुरेंद्र उसके भाई सुरजन, अब्बास, चंद्रपाल, सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी विनय, कपिल, दिनेश व मेरठ के भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बोलू ने हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों का चालान कर दिया गया है, जबकि हिस्ट्रीशीटर अशोक, सुरजन, बिरसिंहपुर निवासी विनय, कपिल, दिनेश व मेरठ के भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बोलू की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नवरात्र आज से शुरू: पहले दिन बाजार में बरसेगा धन, मेरठ में 200 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन

meerut police - फोटो : अमर उजाला
चंद्रपाल ने किया था बलकटी और अब्बास ने नल से हमला
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की पटकथा फार्म हाउस पर ही लिखी गई थी। दिन में सभी हत्यारोपी रतनपाल भाटी के फार्म पर एकत्र हुए थे। रात हो जाने पर चंद्रपाल ने बलकटी से रतनपाल भाटी व अब्बास ने नल के हत्थे से अनिरुद्ध पर एक साथ हमला किया था। बाद में हिस्ट्रीशीटर अशोक ने भी गोलू पर वार किया। नौकर जीतपाल पर हमला किया तो बलकटी टूट गई। कुत्तों के भौंकने पर तीनों को मरा समझ कर घटना स्थल से भागे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें