फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार सवारों की पिटाई के मामले में चार गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बृहस्पतिवार देर शाम गांव सठला में बारात से वापस लौट रहे बरातियों की कार में कोयले से लदे ट्रक की साइड लगने के विवाद में कार सवार से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
उल्लेखनीय है कि चांद समंद निवासी कपिल कुमार और हरेंद्र के मामा के लडके की बारात गांव बली से लोधीपुर गई थी। बारात से शोभित निवासी दनकौर कपिल कुमार व हरेंद्र निवासी चांद समंद खतौली, मनोज कुमार निवासी सकौती फलावदा चारों कार से बृहस्पतिवार देर शाम बली लौट रहे थे। गांव सठला में पहुंचने पर कोयले से लदे ट्रक ने कार में साइड मार दी थी। कुछ दूर आगे जाकर उन्होंने साइड मारने वाले ट्रक को रोका तो पीछे से आ रहे गन्ने के चालक ने शोर मचाकर गांव वालों को बुला लिया। जिस पर दोनों ट्रक चालकों व कुछ गांव वालों ने कार सवारों की जमकर धुनाई की थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस मामले में हरेंद्र निवासी चांद समंद ने थाने में दी तहरीर के आधार पर दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि उक्त मामले में नामजद ट्रक चालक वसीम निवासी बदरखा व ट्रक चालक समीर निवासी सठला व प्रकाश में आए नाम अनस निवासी सठला व नजाकत निवासी बदरखा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें