फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्पोर्ट्स वीक में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार स्थित किड्जी स्कूल में चल रहे स्पोर्ट्स वीक का शनिवार को समापन हो गया। कई खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ऊंची कूद, कंगारू रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, कैट रेस आदि स्पर्धाएं कराई गईं। बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह और प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पूर्व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संचालन शालू ने किया। कार्यक्रम में प्रीति, ज्योति, सोनल, काजल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें