फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजमस्ती के दौरान की गई थी फायरिंग, चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
माधवपुरम में फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में फायरिंग करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्टल, तीन तमंचे और 12 कारतूस बरामद किए।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 21 मार्च की शाम माधवपुरम में कार सवार कुछ युवकों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। लोगों के विरोध करने पर आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार कब्जे में लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कार के नंबर की मदद से ही जांच आगे बढ़ी। तफ्तीश में सामने आया कि कार कई लोगों को बेची जा चुकी है। फिलहाल कार शादाब द्वारा खरीदी गई थी। बुधवार को पुलिस ने शादाब मलिक, शोएब, जुनैद निवासी मोदीनगर गाजियाबाद और सलमान निवासी तारापुरी लिसाड़ी गेट को बिजली बंबा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों ने बताया कि वे गोलाकुआं क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से निकलकर वह माधवपुरम में एक चौराहे पर रुके और वहां मौजमस्ती करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एसपी सिटी ने बताया चारों आरोपियों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आए।
विज्ञापन

--
प्रेसवार्ता में भी आरोपियों का ड्रामा
- प्रेसवार्ता के दौरान जब सभी आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया तो वह हथकड़ी में बंधे हुए थे। चारों आरोपी ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। एक आरोपी की हालत तो इतनी खराब थी कि वह सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। चर्चा थी कि आरोपी पुलिस द्वारा पिटाई होने का ड्रामा ज्यादा कर रहे थे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें