फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के घर पथराव करने वाले चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
कंकरखेड़ा में भाजपा पार्षद के घर पथराव करने वाले आरोपी।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र में रोहटा रोड पर अनूपनगर फाजलपुर में वार्ड-25 के भाजपा पार्षद अशोक कुमार कनौजिया के घर पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी शौर्य फरार है। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। शौर्य की प्रेमिका का घर समझकर आरोपियों ने पार्षद के घर पर पथराव कर दिया था। यह युवती इसी क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुसार वार्ड 25 से भाजपा पार्षद अशोक कुमार कनौजिया ने थाने पर केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 15 जून को उनके घर पर नकाबपोश पांच हमलावरों ने पथराव किया। घटना के समय पार्षद अपनी पत्नी के साथ देहरादून में मौजूद थे। पार्षद की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज के बाद जांच में लग गई थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों की तलाश की थी।
शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान लविश यादव, अक्षय चौधरी, यश चौधरी और वंश मलिक के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी शौर्य का कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते शौर्य गुस्से में था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के घर पथराव की योजना बनाई थी। प्रेमिका का घर समझकर ही आरोपियों ने हमला किया था। सीओ दौराला का कहना है कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें