सरधना। नगर के मोहल्ला बिचगलियारा में मनोज जैन की पावरलूम फैक्टरी से चादर चोरी करते हुए सैफ, साजिद, समीर व हुसैन को चोरी करते पकड़ा है। पीड़ित ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित मनोज जैन ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात 9:00 बजे आरोपी उसकी पॉवरलूम फैक्टरी में घुस गए। आरोपी फैक्टरी में तैयार चादरों को चोरी करने का प्रयास करने लगे। जब उसने अपने ऑफिस में लगी सीसीटीवी कैमरों की स्क्रीन पर आरोपियों को चोरी करते देखा तो उसने अन्य कर्मचारियों की मदद से आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।