फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ गढ हाईवे 709ए के निर्माण मे ढलाई बनी वाहन चालको पर भारी पड रही

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। मेरठ-गढ़ हाईवे 709 ए के चौड़ीकरण के कार्य में ढिलाई का नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अभी तक निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

मेरठ गढ़ हाईवे 709ए 50.18 किलोमीटर हाईवे का चौड़ीकरण 955 करोड़ रुपये से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है। हाईवे के 18 किलोमीटर क्षेत्र मे नई भूमि का अधिग्रहण कर कार्य किया जा रहा है। इनमें दो बाईपास मेरठ के पास है जो इस मार्ग को दूसरे मार्गों से जोडे़गा। दो बाईपास हसनपुर कलां माछरा और किठौर शाहजहांपुर से गुजरेंगे। पिछले करीब एक वर्ष से इस हाईवे का निर्माण सुस्त गति से हो रहा है। सिसौली में एक एक्सचेंज बनाया जा रहा है। वाहन चालकों को जगह-जगह डायवर्जन से परेशानी बनी है। मऊखास माछरा में ओवरब्रिज का काफी धीमा गति से कार्य चल रहा है। एनएचएआई के पीडी राजकुमार ने बताया कि हाईवे का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें