फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया स्थापना दिवस

Fri, 03 Oct 2025 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषि विवि में हुए समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी तकनीक महाविद्यालय, हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय एवं सुगरकेन साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उपरांत कुलपति ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीएस डब्ल्यू ने बताया कि विश्वविद्यालय की 25 साल की बेहतर उपलब्धि रही है। विवि के कुलपति ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा अपनी धरोहर और संस्कृति को समझने का मौका मिलता है। इस अवसर पर निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. डीके सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. जयवीर यादव, डॉ. कमल, डॉ गोपाल सिंह, डॉ. लोकेश गंगवार, डॉ. यूपी शाही, डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें