फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच की गति

विज्ञापन
ब्लॉक माछरा कार्यालय में कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर दफतर को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
सरधना/फलावदा/हस्तिनापुर/मवाना(मेरठ)। देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। सोमवार को सरधना, फलावदा, हस्तिनापुर और मवाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी सहित 9 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार टेस्ट कर रहा है।
विज्ञापन

सरधना में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 129 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक नगर व देहात क्षेत्र में 129 की सैंपलिंग में एक युवक मोहल्ला कुम्हारान व दूसरा पॉथौली गांव निवासी युवक पॉजिटिव मिला। दोनो को मेरठ के अस्पताल में भिजवा दिया गया। वहीं, फलावदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने पहुंचे दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों को मवाना केंद्र भेज दिया गया। केंद्र पर सोमवार को करीब चालीस मरीज दवा लेने पहुंचे। बीस मरीजों का करोना टेस्ट किया गया। डॉ. विपिन ने बताया कि 20 मरीजों की जांच में दो संक्रमित मिले। दोनों कस्बा निवासी हैं और जुकाम व खांसी की समस्या थी। जांच टीम में डॉ. जतिन बंसल, डॉ. विपिन, डॉ. मनीष कुमार, संजय कुमार एवं सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर हस्तिनापुर में थाने के दो पुलिसकर्मी, एक व्यापारी व युवती संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सोमवार को लगभग 98 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जिनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। व्यापारी के संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इस बीच व्यापारी के संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई। हालांकि जांच में दूसरे व्यापारियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, मवाना सीएचसी पर 85 एंटीजन किट से जांच की गईं। जिसमें दो संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर 85 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। जिसमें एक रामबाग का तथा दूसरा मोहल्ला काबली गेट निवासी है। वहीं 36 लोगों की आरटीपीसीआर से सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।

सरधना में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें