फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिले चाकू, ईयर फोन और मोबाइल की बैटरी, इसी कारागार में हुई थी डॉन मुन्नाबजरंगी की हत्या

Fri, 05 Jul 2019 09:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डीएम ने बागपत जेल में किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में शुक्रवार को डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने कई बैरकों की तलाशी लीं तो बैरकों के बाहर मिट्टी में मोबाइल की बैटरी, चाकू, ईयरफोन दबे मिले। पुलिस ने सामान को सील कर दिया। बंदियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बैरकों के बाहर मिले सामान की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ जिला कारागार में निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान बंदियों से पूछताछ की गई। बैरकों के बाहर दीवार के नीचे मिट्टी में मोबाइल की बैटरी, ईयर फोन, लोहे की पत्ती का बनाया गया चाकू दबा मिला। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस ने बैरकों में बंदियों की तलाशी लेकर मोबाइलों की तलाश की। लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। बंदियों ने आखिर मोबाइल कहां छिपा रखे हैं, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। डीएम के निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद डीएम ने जेल में अभिलेखों को भी देखा। जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जेल के निरीक्षण में आपत्तिजनक वस्तु मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। 

ये है बागपत जेल का हाल
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बंदी रक्षकों की कमी बताई। उन्होंने डीएम पवन कुमार को बताया कि जेल में 850 के लगभग बंदी हैं। जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मात्र 21 बंदी रक्षकों पर है। उन्होने बंदी रक्षकों को नियुक्त करने की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर साबित हुआ जेल में चल रहे मोबाइल
जेल में बंदी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। जेल के अंदर से जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसके प्रमाण समय-समय पर मिलते रहे हैं। कई बार जेल में मोबाइल फोन भी मिल चुके हैं, लेकिन जेल प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है। जेल में अभी तक जैमर तक नहीं लगाया गया है। 

जेल में कर दी गई थी बजरंगी की हत्या
जिला कारागार में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। लापरवाही की गाज जेल कर्मचारियों पर गिरी, लेकिन यहां के हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। पिछले वर्ष 19 जुलाई को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

जेलर यूपी सिंह हो चुके बर्खास्त, नहीं सुधरते कर्मचारी
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में तत्कालीन जेलर यूपी सिंह बर्खास्त कर दिए गए हैं। इसके बावजूद कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जेल में पिस्टल भी कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से ही पहुंचा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें