फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परिचय सम्मेलन के लिए 600 स्थानों पर मिलेंगे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ में कराएगी युवक-युवती परिचय सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा छावनी की ओर से 17वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 फरवरी 2026 को पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक में किया जाएगा। सम्मेलन के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित चार राज्यों की संस्थाओं में पंजीकरण फार्म सेंटर बनाए जाएंगे। फार्मों को प्राप्त करने के लिए 600 सेंटर बनाए जाएंगे।
सभा के महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि सेंटर से माता-पिता अपने पुत्र और पुत्री का रिश्ता कराने के लिए फार्म ले सकते हैं। 31 जनवरी 2026 तक जिन आवेदकों के फार्म संस्था के पास जमा होंगे। इनके आधार पर पत्रिका तैयार होगी। इसे देखकर माता-पिता रिश्ते के लिए युवक-युवती के परिवार से संपर्क कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रिका का विमोचन 22 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर ही होगा। कार्यक्रम में वैश्य समाज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। संस्था की ओर से 11 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, रामप्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग, महामंत्री अमन गुप्ता, मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, संयोजक संजीव गुप्ता, राजीव मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें