फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पूर्व राज्यमंत्री के भतीजे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, बंद क्राॅसिंग पार करते वक्त हुआ हादसा

Wed, 20 Jan 2021 10:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
sonu tomer, death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय स्थित रेलवे क्राॅसिंग पार करने  के दौरान पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर सिंह तोमर के भतीजे निशांत उर्फ सोनू तोमर की ट्रेन में चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय स्थित रेलवे रेलवे फाटक बंद होने के दौरान पार करने की कोशिश करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से पल्लवपुरम निवासी सोनू तोमर की मौत हो गई। वह शाम के वक्त रनिंग के लिए निकले थे यहां फाटक बंद मिला होने के कारण वह नीचे झुककर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत जनपद के मूल निवासी सोनू तोमर वर्तमान में पल्लवपुरम के फेज टू में रह रहे थे। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में मृतक के साथी दोस्त अमरीश ने बताया कि फाटक बंद थे और सोनू दूसरी और जाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। 


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें