फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के साथ दनादन हर्ष फायरिंग करते कैमरे में कैद हुए सपा नेता, मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Feb 2020 12:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी में हर्ष फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं। इस बार दूल्हे राजा के साथ पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हर्ष फायरिंग करते कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा और पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब फिर से एक मामला प्रकाश में आया है। लेकिन इस बार कोई आम आदमी नहीं बल्कि पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री मुकेश सिद्धार्थ एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए। खास बात यह है कि इस दौरान दूल्हा भी घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लालकुर्ती थाना पुलिस ने इस मामले में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मुकेश सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। वह वायरल वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दूल्हा भी अपने आप को रोक नहीं पाया और उसने भी जमकर हर्ष फायरिंग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें दूल्हे समेत 10 को लगी गोली, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों की बरातियों के साथ जमकर मारपीट
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें