उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब फिर से एक मामला प्रकाश में आया है। लेकिन इस बार कोई आम आदमी नहीं बल्कि पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री मुकेश सिद्धार्थ एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए। खास बात यह है कि इस दौरान दूल्हा भी घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लालकुर्ती थाना पुलिस ने इस मामले में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मुकेश सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। वह वायरल वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दूल्हा भी अपने आप को रोक नहीं पाया और उसने भी जमकर हर्ष फायरिंग की।