फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व सैनिक ने बेटे व पत्नी से जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड निवासी पूर्व सैनिक आदेश कुमार ने पत्नी व बेटे से जान का खतरा जताया है। उसने पत्नी व बेटे पर मारपीट और प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। आदेश का कहना है कि उसने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन

बागपत रोड निवासी पूर्व सैनिक आदेश कुमार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने मोदीनगर में पांच वर्ष पूर्व मकान बना लिया था। वहीं पर उन्होंने एक गोदाम बना लिया। उनकी पत्नी व बेटे उनके साथ आए दिन मारपीट और अभद्रता करते हैं। आदेश ने दोनों पर कई दिन तक खाना नहीं देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने पत्नी और बेटे का विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बाइक और कार भी छीन ली। वह अब पत्नी व बेटे की डर की वजह से गांव में आकर रह रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि आरोपों की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें