मेरठ। मेरठ लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल को भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति में शामिल किया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा करते हुए राजेंद्र अग्रवाल के साथ ही मेरठ निवासी पूर्व सांसद कांता कर्दम, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व विधायक रामजियावन मौर्य और एमएलसी गोपाल अंजान को शामिल किया है।
राजेंद्र अग्रवाल इससे पहले भी भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभा चुके हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, हर्ष गोयल, डॉ. राहुल त्यागी, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने उन्हें बधाई दी।