फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरोप के मुताबिक दानिश ने दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम को अपना बताकर छात्रा को बुलाया, और यहीं उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दानिश के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली निवासी बीए फाइनल की छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक दानिश ने दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम को अपना बताकर छात्रा को बुलाया, और यहीं उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दानिश के खिलाफ शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश नाम के युवक का मेसेज आया। उसने अपना नाम दानिश अखलाक बताया। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। दानिश ने खुद को अविवाहित बताया। 20 अगस्त 2023 को दानिश छात्रा से मिलने के लिए दिल्ली के हौजखास रेस्टोरेंट में गया। 

दानिश ने छात्रा को बताया कि उसके पिता शाहिद अखलाक पूर्व सांसद रह चुके हैं। इसके बाद दानिश ने 22 अगस्त को छात्रा को मेरठ के दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में बुलाकर कहा कि ये मेरा ही होटल है। छात्रा को होटल के मैनेजर का नंबर देकर उससे मिलने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


छात्रा दोपहर करीब तीन बजे होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसे द्वितीय तल पर रूम में ले जाकर बैठा दिया। छात्रा ने बताया कि कुछ देर बाद दानिश रूम में आया और उसने शराब पीना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि दानिश के खिलाफ परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होटल से सीसीटीवी की फुटेज ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें