डेंगू के पांच मरीज़ और मिले
मेरठ। डेंगू के शुक्रवार को पांच नए मरीज़ मिले हैं। ये मरीज़ सरूरपुर, ब्रह्मपुरी, रजबन मिलिट्री एरिया और कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 43 मरीज़ मिल चुके हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है अभी तक कोई मरीज़ गंभीर नहीं है।