पूर्व विधायक पंडित केके शर्मा ने कहा कि समाज को अपनी शक्ति को पहचानी होगी। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद ने कहा कि जो ब्राह्मण की बात करे, उसी का साथ दें। जूना अखाड़ा की योग साधना और कन्नौज से आई नारायणी देवी ने अजय मिश्रा टेनी मामले पर कहा कि जो गलत करे, उसे सजा मिलनी चाहिए। इसमें मंत्री हो या कोई साधारण व्यक्ति। अंकित मदन शर्मा ने कहा कि जो दल ब्राह्मणों को सम्मान देगा उसे ही सत्ता मिलेगी। इस अवसर पर पंडित अमित शर्मा, अनुज भारद्वाज, डिप्टी मेयर रंजन शर्मा, प्रसपा से हरेंद्र शर्मा, सुरेश कौशिक, राधेश्याम शर्मा, ऋषभ पाराशर, सोनू शर्मा, हरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा आदि रहे।
सपा की टोपी पहनकर मंच पर आने पर हुआ हंगामा
- सपा की टोपी पहनकर आए मंच पर आए कन्नौज के दीपू चौहान का लोगों ने विरोध किया। काफी लोग मंच तक आ गए। संचालन कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शर्मा ने लोगों को शांत किया। दीपू चौहान ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य को चाणक्य ने बनाया। ब्राह्मण के सामने कोई मठाधीश नहीं रह सकता है। सुदामा याचक नहीं था। इसलिए भगवान ने भी उन्हें गले लगाया। हंगामा बढ़ने पर दीपू चौहान कार्यक्रम से चले गए।
सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए : हरिओम शुक्ला
कानपुर पनकी धाम के महंत हरिओम शुक्ला जी महाराज ने ब्राह्मणों पर लगातार मुकदमों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। योगी अगर संत हैं तो मंदिर के पुजारियों और महंतों के लिए कुछ करें। बाबा नहीं, धर्म का साथ देने वाला चाहिए। महंत ने कहा कि गोशाला अब कैदखाना बन रही हैं। गाय को अपेक्षा के अनुरूप सम्मान और संरक्षण नहीं मिल रहा है।