फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व विधायक बोलीं-अपमान बर्दाश्त नहीं, पीएम की रैली में नहीं लेंगी हिस्सा

Sat, 06 Apr 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज होने वाली रैली में वह हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा से नितिन गडकरी या राजनाथ सिंह आएंगे तो उनकी रैली का जरूर शामिल होंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम बड़गांव के पंचायत घर पहुंचीं शशिबाला पुुंडीर ने कहा कि हम अपने समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ को नहीं पता कि इस लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय समाज का राजनीतिक अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड मतों से विजय पाने वाले जनरल वीके सिंह का टिकट काटा गया। सहारनपुर से लेकर पश्चिम में किसी भी क्षत्रिय को पार्टी द्वारा प्रत्याशी नही बनाया गया। इससे राजपूत समाज में पार्टी के प्रति रोष है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन में जा सकते हैं तो उन्हें भी अपने समाज के महाकुंभ में जाने से कोई गुरेज नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि सात अप्रैल को नानौता में होने वाले क्षत्रिय महाकुंभ में भाग लेंगी। आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा ठाकुरों को राजनीतिक रूप में उपेक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें