फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब की दुकान के चौकीदार की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 06 Apr 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
छाछरी मोड़ के गांव फतेहपुर कलां के चौकीदार सोनू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिजनौर/छाछरी मोड़। शराब के मूल्य को लेकर हुए विवाद में मदिरा की दुकान के चौकीदार की शराबियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या पर गुस्साए परिवार वालों ने चौकीदार के शव को शराब की दुकान के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में गंज-हल्दौर मार्ग पर गांव फतेहपुर कलां के पास देशी शराब की दुकान है। इस दुकान के पास ही कुतुबपुर गढ़ी निवासी सोनू (35) पुत्र श्यामलाल कैंटीन चलाता था, वहीं रात में शराब की दुकान पर चौकीदारी भी करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग शराब खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे।
तब तक शराब की दुकान बंद हो चुकी थी, हालांकि शराब मिलने पर मूल्य को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने सोनू को डंडों से पीटना शुरू कर दिया और अधमरा छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हीमपुर दीपा पुलिस व कैंटीन संचालक फतेहपुर निवासी बाबू ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने शव हल्दौर-गंज मार्ग पर रखकर हंगामा किया। बाद में आर्थिक सहायता देने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। मृतक सोनू के चार बच्चे हैं। पुलिस ने मृतक के भाई चुन्नूलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। हीमपुर दीपा थानाध्यक्ष अनु कुमारी का कहना है कि घटना में शामिल सुनील उर्फ चील (24) पुत्र बुद्ध सिंह निवासी चंदनपुर, थाना कोतवाली शहर, राजन (22) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी दारानगर गंज, पीतम उर्फ काले (26) पुत्र विसना को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

- वर्जन:

फतेहपुर कलां में शराब के ठेके पर काम करने वाले सोनू के साथ पांच लोगों ने शराब के रेट को लेकर मारपीट की थी। साेनू की मौत के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। - नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें