पूर्व विधायक ने रालोद ज्वॉइन की।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। मेरठ में पूर्व एमएलए व सपा नेता गोपाल काली रालोद में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर आरएलडी का दामन थाम लिया। बताया गया कि गोपाल काली हस्तिनापुर से पूर्व विधायक रहे हैं।