फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी से लिए गए 38 मीट के नमूनों को किया रिलीज, सात सैंपल कराए नष्ट

Tue, 11 Apr 2023 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी से निकाले गए मीट के 38 नमूनों को रिलीज कर दिया गया। पुलिस ने सात नमूनों का मीट नष्ट करा दिया। अवैध मीट पैकेजिंग के  मामले में हाजी याकूब कुरैशी, पत्नी संजीदा बेगम बेटा इमरान व फिरोज सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
मीट के नमूने नष्ट कराती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी कि हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी अल-फही मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर 31 मार्च को अवैध संचालन की सूचना पर पुलिस प्रशासन खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। जिसमें पुलिस को फैक्टरी संचालित मिली थी और भारी मात्रा में मीट भी मौके पर मिला था। मीट के 38 सैंपल को मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इनमें से सात नमूनों को नष्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी उसकी पत्नी संजीदा बेगम बेटा इमरान व फिरोज सहित 17 लोगों को नामजद किया था। बाद में पुलिस ने हाजी याकूब उसकी पत्नी व दोनों बेटे सहित सात लोगों को गैंगस्टर के तहत भी निरुद्ध किया था।

पहली जांच में मीट गलत पाया गया। बाद में हाजी याकूब पक्ष ने न्यायालय से फिर से मीट के जांच की मांग की। जिसमें 98 नमूनों में से 53 नमूनों का मीट मानव के खाने योग्य मिला था। वहीं 38 नमूनों का मीट ऐसा था जिसमें मानक पूरे नहीं थे। वहीं 7 नमूनों का मीट किसी भी प्रयोग के लिए सही नहीं था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी पत्नी: पति को जंजीरों से बांधकर कमरे में किया कैद, तीन दिन रहा भूखा-प्यासा, पुलिस ने काटी बेड़ियां

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर 27 फरवरी 2023 को पुलिस प्रशासन खाद्य विभाग एमडीए की टीम के नेतृत्व में 53 नमूनों का मीट पहले ही रिलीज कर दिया था। वहीं मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर एक बार फिर सीईओ किठौर रूपाली राय के नेतृत्व में खरखौदा किठौर थाना पुलिस प्रदूषण विभाग एमडीए खाद्य विभाग बांट-माप-तोल व राजस्व विभाग की टीम के साथ 7 नमूनों के मीट को नष्ट कराया गया तथा मानक रहित 38 नमूनों का मीट रिलीज किया गया है।

38 नमूनों का मीट मनुष्य के खाने योग्य नहीं 
पुलिस ने बताया कि याकूब की फैक्टरी से लिए गए 38 नमूनों का मीट मनुष्य के खाने योग्य नहीं बताया गया। इस पर याकूब कुरैशी के अधिवक्ता का कहना है कि यह मीट पालतू जानवरों के खाने में इस्तेमाल हो सकता है। इस बारे में विशेषज्ञों की राय ली गई तो सात नमूने ऐसे थे जो किसी भी प्रकार से खाने योग्य नहीं पाया गया। 

राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी से भेजे गए मीट के 98 नमूनों में से 53 नमूने सही पाए गए थे। 38 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले थे और 7 नमूने फेल हुए थे। इन्हें मंगलवार को नष्ट करा दिया गया।

हाजी याकूब के दोनों बेटों की हो चुकी है जमानत
 गैंगस्टर के बाद फरार चल रहे हाजी याकूब व उसके दोनों बेटों को पुलिस ने अलग-अलग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां हाजी याकूब के दोनों बेटों को गैंगस्टर के मामले में जमानत पर हैं। वहीं हाजी याकूब अभी भी जेल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें