फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैन्य अधिकारी बोले, सेना का सम्मान सर्वोपरि, उससे खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले की पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सेना का सम्मान सर्वोपरि है और उस सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन और एनएचएआई की प्रशंसा की है।
टोल प्लाजा पर सैनिक को बुरी तरह से पीटने के मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी तरह से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल का ठेका लेने वाली एजेंसी पर भी कड़ी कार्रवाई की है। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने फौजी के साथ हुई मारपीट को शर्मनाक बताया है। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रणवीर सिंह का कहना है कि सैनिक अपने परिवार को छोड़कर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, ताकि देश की सुरक्षा हो सकें। उन्हीं सैन्यकर्मियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाना शर्मनाक है। सेना का सम्मान सर्वोपरि है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन व एनएचएआई की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल अरुण कुमार शर्मा का कहना है कि देश की जनता सेना का सम्मान करती है, लेकिन टोल प्लाजा जैसी घटनाएं अच्छा संदेश नहीं देती। असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई सैन्यकर्मियों के साथ ऐसी घटना ना कर सकें। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैन्यकर्मी के साथ ऐसी घटना बहुत ही शर्मनाक है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। एनएचएआई ने भी टोल एजेंसी पर कड़ा एक्शन लिया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल आईएस भिंडर कहते हैं कि सभी सैन्य अधिकारी इस घटना की निंदा करते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए कठोर नियम बनने चाहिए, जिससे सेना के जवानों के सम्मान व मर्यादा की रक्षा की जा सकें। एनएचएआई ने इस घटना में कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें