फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व अंतराराष्ट्रीय महिला वुशू खिलाड़ी ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर की पूर्व अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी नेहा कश्यप ने पति विकेश पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया था। 10 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड निवासी पूर्व नेहा की शादी मंगलपांडे नगर के विकेश से हुई थी। 22 अक्तूबर को नेहा पति विकेश के साथ अपनी मायके आई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। विकेश के छोटे भाई अजय की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया था। नेहा ने आरोपियों से पति व अपनी जान का खतरा जताया है। थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगााय है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें