फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर सुमित चौहान का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, खेल जगत में शोक

Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर का सुमित चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि की क्रिकेट टीम के पांच साल कप्तान और वेटरन टीम इंडिया के सदस्य रहे मेरठ के पूर्व क्रिकेटर सुमित चौहान का निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने के कारण मंगलवार सुबह छह बजे 49 वर्षीय सुमित चौहान ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर खेल जगत शोक में डूब गया। शहर की क्रिकेट एकेडमियों में मंगलवार को खिलाड़ियों ने अभ्यास नहीं किया।  

विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर सुमित चौहान के देहांत के बाद परिजनों ने नेत्र दान कराया। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर पांडवनगर स्थित आवास लाया गया। सुमित चौहान मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य विनोद बाबू चौहान के इकलौते बेटे थे। शाम साढ़े चार बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बडे़ बेटे यश चौहान ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व क्रिकेटर सुमित चौहान अपने पीछे पत्नी सरिता चौहान, तीन बेटे यश, त्रियक्ष व देवव्रश को छोड़ गए।

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ समाजसेवी सेठ दयानंद गुप्ता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि 
विज्ञापन


स्व. सुमित चौहान ने क्रिकेट खेल में अहम योगदान दिया। वर्तमान में वह मवाना रोड स्थित जेएसएम स्कूल के साथ क्रिकेट एकेडमी चला रहे थे। अंतिम दर्शन के लिए यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, एसएस निदेशक जतिन सरीन, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह, कोच विपिन वत्स, सुखविंदर सिंह, पंडित आशु शर्मा आसिफ अंसारी व अन्य पहुंचे। 
विज्ञापन


सुमित चौहान के निधन पर करन एकेडमी में शोक जताया 
पूर्व क्रिकेटर सुमित चौहान के निधन पर मंगलवार को करन क्रिकेट एकेडमी में शोक सभा की गई। जिसमें सुमित चौहान के निधन पर करन एकेडमी में प्रशिक्षण की छुट्टी की गई, जबकि दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान कोच अतहर अली, सुरेंद्र सिंह, सुधीर सिसौदिया, अमित शर्मा, अतुलेश शास्त्री, अमहदुल्ला, नजर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें