फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के साथ बारिश, बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदल गया। दिन भर सर्द हवाओं के साथ रुक रुककर बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने करवट बदली है। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिन भर होती रही। दिन में कुछ ही देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। लेकिन फिर गरज के साथ बारिश हो गई। अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मामूली गिरावट रही तो रात के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्र्दता 93 व न्यूनतम 74 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 1.8 मिमी रही। वहीं, तेज हवाओं के कारण एक्यूआई भी गिर गया। एक्यूआई सोमवार के 296 के मुकाबले मंगलवार को 244 रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण वेस्ट यूपी में बारिश हो रही है। अभी 24 घंटे तेज हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इस समय हो रही बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक है।
बारिश से निचले स्थानों पर जलभराव
मेरठ। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नालों से गंदा पानी गलियों में वापस पहुंच गया। इस कारण लोग परेशान रहे। मंगलवार को दिन के अलावा रात में भी बारिश हुई। इसके चलते दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास जलभराव हो गया। ब्रह्मपुरी के कई इलाकों में जलभराव हुआ। ओडियन नाले में भरी गंदगी के कारण छोटे नाले सड़कों पर बह निकले। शहर के निचले इलाके नीचा सद्दीक नगर, लिसाड़ी रोड, फतेहउल्लापुर आदि क्षेत्रों में गंदा पानी भरा रहा। जिन इलाकों में सीवर लाइन की खुदाई हो रही है, वहां ज्यादा मुश्किलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें