फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर की मौत, छत की तीसरी मंजिल से गिरे

Sun, 18 Aug 2019 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार (55 ) की मकान की तीसरी मंजिल से पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई। अनिल कुमार आर्मी से रिटायर्ड हवलदार थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सहारनपुर में दिनदहाड़े पत्रकार और उसके सगे भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस मौके पर

जानकारी के अनुसार वह टीपीनगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार के सदस्यों ने बताया की रविवार सुबह करीब सवा दस बजे अनिल कुमार पुदीने की पत्तियां तोड़ने के लिए मकान की तीसरी मंजिल पर गए थे। यहां बारिश का पानी भरा होने की वजह से उनका पैर फिसल गया और वे तीसरी मंजिल से बराबर में खाली पड़े मकान में जा गिरे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ राहगीरों ने यह हादसा देखा और उनके परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को बागपत रोड पर केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों पैरों में फ्रैक्चर था। इसके अलावा उनके सिर, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। उपचार के दौरान अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया। 

मुजफ्फरनगर: युवक ने चचेरे भाई पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, पुलिस मौके पर

सूचना पर क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि छत पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से पैर फिसला और यह हादसा हुआ। टीपीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें