मवाना। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए पांचवें दिन मवाना नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा सदस्य पद के लिए 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष के लिए मवाना से पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा सहित 20 तथा सदस्य पद के लिए 90 नामांकन पत्र जमा हुए।
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक हुआ। नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा ने निर्दलीय, नगर पंचायत बहसूमा से अध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार, रजनी कुमारी, जगपाल, सोनिया, जुगनू तथा पूर्व चेयरमैन राजेश कुमारी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र जमा किया।
वहीं, नगर पंचायत शाहजहांपुर से कांग्रेस के अय्यास खान, बसपा से तवारकउल्लाह, खुर्शीद, साबिर तथा भारत भूषण ने निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। वहीं, फलावदा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से ओमवीर, किठौर से बसपा के नवादीत चौहान, निर्दलीय रिजवाना, शबनम, अफशा खातून, रालोद से रिहाना तथा शाहना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए।
वहीं, सदस्य के लिए मवाना नगर पालिका से वार्ड 5 से जग्गन, वार्ड 7 से कुसुम, 8 से सलीम, 9 से शमशाद, 10 से नवाज, 11 से धीरू यादव, 12 से आबिद, 13 से शमसुद्दीन और शफीक, 14 से शबनम और नसीम, 15 से गुलशमा, 16 से शाहिदा, 17 से दीपक, 20 से राजेंद्र चौहान, यूनुस, 21 से अफरोज, 22 से रिहाना, 23 से नरगीस, 24 से इरशाद व ताज, 25 से कासिम ने नामांकन किया।
हस्तिनापुर से वार्ड सदस्य के लिए 6, परीक्षितगढ से 15, बहसूमा से 16, शाहजहांपुर से 18, फलावदा से 3 तथा किठौर से 7 ने नामांकन पत्र जमा किए।
पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
मवाना नगर पालिका 01 16
हस्तिनापुर नगर पंचायत 01 04
बहसूमा नगर पंचायत 01 08
फलावदा नगर पंचायत 05 17
परीक्षितगढ़ नगर पंचायत 00 08
किठौर नगर पंचायत 02 15
शाहजहांपुर नगर पंचायत 00 05
खरखौदा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के चार व सभासद पद के 25 नामांकन पत्र जमा
खरखौदा। तीन दिन में खरखौदा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार व सभासद पद के लिए 25 नामांकन जमा कराए गए।
खरखौदा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आसपा से नजाकत अली, बसपा से मनीष राज गौतम, निर्दलीय सत्यवीर त्यागी व अरुण शर्मा ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। वहीं, पिछले तीन दिन में सभासद पद के लिए वार्ड 1 से मूलचंद त्यागी, कपिल कुमार, वार्ड 2 से सोहबीर, वार्ड 30 से सुमन त्यागी, वार्ड 4 से ललित, रविंद्र, वार्ड 6 से कुंता, वार्ड 7 से राजबाला, वार्ड 4 से कुलदीप, निर्मला सहित कुल 25 नामांकन पत्र जमा कराए हैं। संवाद