मेरठ। चांद दिखाई देने के बाद आज ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईदगाह/मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए भारी और हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन शहर क्षेत्र में रहेगा। एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ईद की नमाज होने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
दिल्ली व बागपत की ओर से भैसाली बस अड्डे पर जाने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से सरधना फ्लाईओवर से मुड़कर जीरोमाइल चौराहे से बेगमपुल होते हुए जाएगी। वापसी में दिल्ली गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी ।
- मुजफ्फरनगर से गढ़ या मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन जीरो माइल से कमिश्नर आवास चौराहे, जेल चुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड़ जाएंगे। वहीं, हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लाक होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली चुंगी शारदा रोड़ और ब्रहमपुरी चौराहे से भूमिया पुल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- हापुड़ अड्डे से भूमिया का पुल (गोलाकुआं) की ओर भी कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- हापुड़ रोड से आने वाले वाहनों को एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर से आगे हापुड़ अड्डे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह हापुड़ अड्डे से एल. ब्लॉक की ओर किसी भी वाहन को नही जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन एल-ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
- बागपत अड्डे (फुटबाल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार से जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर दिल्ली रोड़ पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर यातायात बंद कर दिया जाएगा।