फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अतीक उर रहमान अंसारी का निधन, कस्बे में दौड़ी शोक की लहर

Fri, 24 Apr 2020 11:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन अतीक उर रहमान अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के लावड़ में कस्बे के पूर्व चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी अतीक उर रहमान अंसारी का लंबी बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को उनके मेरठ स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन देर रात उनके पार्थिव शरीर को लेकर कस्बे में पहुंचे, जहां उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।  

विज्ञापन


बताया गया कि 20 वर्ष पूर्व अतीक उर रहमान अंसारी कस्बे के चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्गो को साथ लेकर काम किया। उन्हें समाज में सेकुलर छवि के लिए जाना जाता था। पूर्व चेयरमैन अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। 

इसके अलावा वह कस्बे के वाइस चेयरमैन भी रहे हैं। उनकी ईमानदार छवि को देखते हुए जनता द्वारा उन्हें सभासद भी मनोनीत किया गया था। वह उत्तर प्रदेश हैंडलूम कॉरपोरेशन के चेयरमैन के पद पर भी रहे। निधन की सूचना मिलने पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक प्रकट किया। शुक्रवार को भी परिजनों को विभिन्न राजनैतिक दल व कस्बे के लोगों ने फोन पर सांत्वना दी। भाई शफीक अंसारी ने बताया कि उन्होंने जीवनभर जनता की भलाई के लिए कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें