फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 19 साल से कोर्ट में पेश नहीं हुए भाजपा के पूर्व पार्षद पंकज कतीरा, भेजा जेल

विज्ञापन
भाजपा नेता पंकज कतीरा को नौचंदी पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
मेरठ। कोर्ट में 19 साल से पेश नहीं होने पर भाजपा के पूर्व पार्षद पंकज कतीरा को नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार रात को उनके पुराने के. ब्लाक स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया जहां से चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया। हाईकोर्ट ने कुर्की के आदेश भी पंकज कतीरा के कर दिए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान भाजपा नेताओं को भनक तक नहीं लगने दी। सुबह कई भाजपा नेताओं के कॉल भी पुलिस अधिकारियों के पास घनघनाएं लेकिन पुलिस ने कोर्ट का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि 2006 में विक्टोरिया पार्क में बड़ा अग्निकांड हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए विक्टोरिया पार्क में आए थे। उन्होंने शहर का दौरा कर मुआवजे की घोषणा भी पीड़ित परिवारों के लिए की थी। आरोप है कि इस दौरान पंकज कतीरा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मुलायम सिंह यादव और सपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और तोड़फोड़ की थी। इसमें सिविल लाइंस पुलिस ने पंकज कतीरा और उनके अन्य समर्थकों के साथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 19 साल से पंकज कतीरा कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहे थे। इस कारण हाईकोर्ट ने पंकज की कुर्की के आदेश जारी कर दिए। सीओ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर पंकज कतीरा को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उनको जेल भेजा गया है।

तीन योजनाओं में पार्षद रहे पंकज कतीरा


पंकज कतीरा तीन योजनाओं में नगर निगम में पार्षद रहे हैं। साल 2006 के दौरान वह शास्त्रीनगर मंडल के अकेले भाजपा के पार्षद रहे हैं। वर्तमान में पंकज पर सह संयोजक नगर निकाय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चल रही है। पंकज कतीरा के बेटे का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई नोटिस नहीं आया था इसलिए कोर्ट नहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें