फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी की सीनियर एवं जूनियर डिवीजन विंग का गठन

विज्ञापन
सरधना। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में राष्ट्रीय कैडेट कोर की सीनियर एवं जूनियर डिवीजन विंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में राष्ट्रीय कैडेट कोर की सीनियर एवं जूनियर डिवीजन विंग के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। शुक्रवार को 70 बटालियन एनसीसी से आए अधिकारियों में संजय कुमार, पूजा तोमर, विनोद कुमार एवं कुलदीप सिंह द्वारा चयन प्रक्रिया कराई गई। इसमें सीनियर डिवीजन के लिए 25 तथा जूनियर डिवीजन के लिए 25 कैडेटों का चयन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में एनसीसी की स्वीकृति मिलने पर जनता आदर्श इंटर कॉलेज परिवार की ओर से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वर्तमान उड़ीसा प्रदेश प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनके प्रयासों, मार्गदर्शन और अनुशंसा के फलस्वरूप ही संस्थान को एनसीसी जैसी अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाली इकाई की सौगात प्राप्त हुई है। विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार सोम एवं प्रधानाचार्य डॉ. मंजू देवी ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और नेतृत्व के गुण विकसित होंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मुनीराम, प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें