किठौर। थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज पर एक दर्जन युवकों के खिलाफ कार्य रुकवाने तथा मजदूरों से मारपीट कर समान फेंकने की अधिशासी अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांचकर कार्रवाई की बात कर रही है।
किठौर के कस्बा शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण जारी है। आरोप है कि सोमवार को कस्बे के एक दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा। आरोप है कि निर्माण कार्य नहीं रोकने पर उक्त युवकों ने मजदूरों से मारपीट कर समान फेंक दिया और तालाबंदी कर दी। इस बाबत अधिशासी अधिकारी ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। इसके आधार पर ही मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।