फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने सूखे पौधे हटाकर लगाए नए पौधे

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा दोबारा लगाए गए पौधे। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वन विभाग ने बीती 28 जुलाई को एक घंटे में सबसे ज्यादा तीस प्रजाति के 360 पौधे रोपकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद कुछ पौधे सूख गए। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके उपरांत वन विभाग ने कार्यक्रम स्थल से सूखे पौधों को हटाकर उनके स्थान पर नए पौधे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड द्वारा बीती 28 जुलाई को एक घंटे में सबसे ज्यादा पौधे रोपने की प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। इसमें वन विभाग ने एक घंटे में प्रदेश के आठ जिलों में सबसे ज्यादा प्रजातियों के पौधे रोपे थे। जिनमें से हस्तिनापुर में भी 55 मिनट में 30 प्रजातियों के 360 पौधे रोपे थे। यहां बहुत कम पानी आवश्यकता वाले दर्जनों पौधे लगाए गए थे। वे बारिश का पानी भर जाने से सूख गए थे। अमर उजाला टीम ने तीन दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल पर जाकर पौधों का हाल जाना तो वहां दर्जनों पौधे सूखे हुए थे। इसके बाद समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। समाचार प्रकाशित होते ही वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में बैकअप के लिए रखे गए पौधों को सूखे हुए पौधों की जगह रोप दिया गया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर रोपे गए पौधों के आसपास विशेष अभियान चलाकर सफाई की गई। उधर, रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि अत्यधिक पानी भर जाने के कारण पौधे सूख गए थे। उन्हें बदलकर हरे पौधे लगा दिए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए वनकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें