सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किसानों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। किसानों का आरोप है कि वन विभाग की टीम ने पट्टों की जमीन पर ट्रैक्टर से फसलों को जोतकर उनकी परमल, गेहूं आदि की फसलों को नष्ट कर दिया। शाम को भाजपा विधायक दिनेश खटीक के साथ ग्रामीण डीएम आवास पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि वन विभाग की टीम उत्पीड़न कर रही है।
सभी आरोप निराधार
डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि ग्राम गेसूपुर के लोगों ने वन विभाग की भूमि खसरा नंबर 105, 106, 107 और 111 व 113 पर कब्जा कर फसल बो रखी है। जबकि इन किसानों के पट्टे निरस्त हो चुके हैं। खादर क्षेत्र के गंगा किनारे गंगा नर्सरी का निरीक्षण करने पहुंचे थे तो कुछ किसानों ने घेरकर हंगामा किया। किसी भी किसान ने मेरे सामने जहरीला पदार्थ नहीं खाया। सभी आरोप निराधार और गलत हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/