फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वन विभाग की टीम को मिली सफलता, खैर की लकड़ी बेचते दबोचे गए दो आरोपी, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीम

Wed, 18 Oct 2023 11:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बुलंदशहर से खैर की लकड़ी बेचते हुए दो आरोपियों को दबोचा है। अभी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन अभ्यारण क्षेत्र के द्रौपदी और अर्जुन वन ब्लॉक से बेशकीमती खैर के पेड़ काटकर बेचने के मामले में वन विभाग की टीम ने बुलंदशहर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन

 

जिला वन अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर वन अभ्यारण क्षेत्र में लकड़ी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। करीब तीन दिन पूर्व वन अभ्यारण क्षेत्र के द्रौपदी और अर्जुन ब्लॉक से वन माफिया ने खैर के कुछ पेड़ अवैध रूप से काट लिए थे। इसकी खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए।

क्षेत्रीय वन रेंजर रविकांत चौधरी ने बताया कि वन माफिया की धरपकड़ के लिए मुखबिर की सूचना पर एक टीम बुलंदशहर भेजी गई। खैर की लकड़ी बुलंदशहर बेचने वाले माफिया धर्मी और राजकुमार निवासी अमरोहा को लकड़ी और ले जाने में प्रयुक्त हुई गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन्हें हस्तिनापुर रेंज लाया गया। जहां पर वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला, रेंजर रविकांत चौधरी ने गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की, जिन्होंने हस्तिनापुर वन अभ्यारण क्षेत्र से पेड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?
विज्ञापन

रविकांत चौधरी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से करीब 22 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें