फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुल्हैड़ा गांव के जंगल में वन विभाग की टीम पकड़े दुर्लभ प्रजाति के सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव के जंगल में शनिवार को वन विभाग की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के दो सांप पकड़े। इसके अलावा गांव के ही एक घर में भी सांप मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दुल्हैड़ा के ग्राम प्रधान बाल किशोर ने बताया कि कृष्णपाल के खेत में स्थित कुएं में दो दुर्लभ प्रजाति के सांप होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। इसकी सूचना तुरंत ही वन विभाग की टीम को दी गई। प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, वन विभाग से लोमान राजा और अवि कुमार रेस्क्यू के लिए पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद दोनों सांपों को पकड़ लिया गया। लोकमान राजा ने बताया कि यह दोनों साथ रसाल वाइपर प्रजाति के हैं। दोनों ही सांप काफी खतरनाक होते हैं। इनके जहर से सिर्फ 15 मिनट में ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। कुछ देर बाद गांव के ही विरेंद्र के मकान में भी सांप होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम में घर में जाकर रेस्क्यू करके तीसरे सांप को भी पकड़ लिया। गांव में एक साथ तीन सांप मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। इस दौरान पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें