फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः वन विभाग की टीम ने तस्करी के लिए लाए गए 80 तोते पकड़े

Mon, 04 Nov 2019 04:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

वन्य जीवों की तस्करी करने वाला गिरोह मुरादाबाद में सक्रिय है। जो जंगलों से तोतों और दूसरे पंछियों को पकड़कर बेच रहा है। रविवार देर शाम वन विभाग की टीम ने ऐसे ही एक तस्कर को पकड़ा है। इसके पास से पिंजरे में 80 तोते बरामद हुए हैं। आरोपी इन तोतों को मेरठ में बेचने के लिए ला रहा था।

विज्ञापन


डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि नॉदर्न रीजन वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर एचवी गिरीश को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रोडवेज की बस से पिंजरे में तोते लेकर आ रहा है। उनके निर्देश पर स्थानीय वन विभाग की टीम ने रोडवेज के पास आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी यासीन इंदिरा चौक मेरठ का रहने वाला है।

जिसने पूछताछ में बताया कि वो इन तोतों को मुरादाबाद से मेरठ बेचने लाया था। डीएफओ के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में तोतों की तस्करी को लेकर मुरादाबाद के वन अधिकारियों से बात की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है कि यहां पर इन तोतों की कहीं किसी विशेष जगह पर तो सप्लाई नहीं होनी थी।
विज्ञापन


इन तमाम बातों की जानकारी की जा रही है। आरोपी यासीन के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी ने तोतों को बेरहमी से पिंजरे में बंद किया हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें