रानी नगला मार्ग तिरहे पर सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटवाती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग: हस्
हस्तिनापुर। वन विभाग द्वारा गणेशपुर गांव से आगे की ओर मवाना मार्ग पर रानी नगला मोड के सामने सड़क के किनारे पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मवाना मार्ग पर एक भवन के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से पक्का निर्माण किया जा रहा था। उक्त व्यक्ति को पूर्व में भी कई बार निर्माण हटाने के लिए कई चेतावनी दी गई थी परंतु उसने निर्माण नहीं हटाया था।
सोमवार को एक बार फिर अपने प्रतिष्ठान के सामने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। वन विभाग ने निर्माणकर्ता चिराग गुप्ता को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। अन्यथा वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर मवाना क्षेत्र में राफन चौराहे पर सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बनाई गई चहारदीवारी को भी हटवाया।