मेरठ। एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में कक्षा 12 के छात्र निवेश कुमार ने अंडर-19 राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। निवेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रभुदयाल सिसोदिया और प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल सिंह तोमर ने कहा कि इस उपलब्धि से अन्य को भी प्रेरणा मिलेगी। संवाद