फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: आग लगने से वन विभाग को लाखों रुपए का नुकसान, जले कीमती पेड़

Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आग से कीमती पेड़ जल गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में सरोरा गांव के पास वन क्षेत्र में आग लग गई। आग से सैकड़ों पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को आग की सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद खुद ही आग बुझ गई। आग से वन विभाग को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


सरोरा गांव में सैकड़ों बीघा भूमि में वन क्षेत्र है। इसमें सागौन, फलौरा, अरु, शीशम, नीम, खैर के पेड़ अधिक संख्या में है। किन्हीं कारणों से वन क्षेत्र में आग लग गई। धीरे-धीरे आग जंगल में फैलती गई। 

सूत्रों के अनुसार दस बीघा के करीब जंगल में आग से कीमती पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को आग की सूचना भी दी, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। कोई भी आग बुझाने नहीं पहुंचा। आग अपने आप की बुझ गई। आग से वन विभाग को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की नहीं मिली जानकारी
वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत मदन पाल सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र में आग लगने की कोई जानकारी नहीं मिली है। टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी। गर्मी के कारण वन क्षेत्र में आग लगी होगी, इसकी जांच कराई जाएगी।

वन क्षेत्र में आग की नहीं दी गई सूचना
बड़ौत फायर स्टेशन अधिकारी रामेश्वर सिंह सैनी ने बताया कि सरोरा वन क्षेत्र में आग की कोई सूचना नहीं दी गई। यदि सूचना मिलती तो गाड़ी भेजकर आग बुझाई जाती। उन्होंने बताया कि बागपत, बड़ौत व खेकड़ा में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग पर तीन गाड़ी हैं। इसके अलावा बड़ौत में छोटी गाड़ी और एक पंप सेट भी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें