फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना अनुमति सड़क का निर्माण करने पर वन विभाग ने लगाई रोक

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा रुकवाया गया  अकबरपुर गढ़ी से आशा देवी मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। वन्यजीव विहार के आरक्षित क्षेत्र में बिना अनुमति चल रहे सड़क निर्माण कार्य को वन विभाग ने रुकवा दिया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण के लिए आवश्यक वन विभागीय स्वीकृति नहीं ली गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मौके पर कार्य बंद करा दिया गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि हस्तिनापुर रेंज के अंतर्गत गांव अकबरपुर गढ़ी से आशा देवी मंदिर तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल हस्तिनापुर राज्य बारहसिंगा वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचित सीमा के भीतर आता है। ऐसे में किसी भी प्रकार के निर्माण से पूर्व वन विभाग और राज्य वन्यजीव बोर्ड से अनुमति लेना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैसे ही निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिली वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्य कर रहे ठेकेदार से निर्माण संबंधी अनुमति या अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोई भी वैध अनुमति या स्वीकृति पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद वन कर्मियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। वन विभाग ने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना आवश्यक अनुमति के यदि दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें