फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदेशी प्रतिनिधियों ने सराहा अनूठा सामुदायिक स्वास्थ्य मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। नवाचारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमक जमा दी है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन तथा जेएसआई के विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने शहर का दौरा कर मां आरोग्य मित्र, आशा पे तथा अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों की जमकर प्रशंसा की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र और मोहनपुरी मोहल्ले में जमीनी स्तर पर इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को देखा और इसे विश्व स्तर पर अनुकरणीय मॉडल बताया।
विज्ञापन

विदेशी अतिथियों ने मोहनपुरी की आशा की गली में आयोजित माता बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और माँ आरोग्य मित्रों द्वारा संचालित ‘रसोई औषधालय’, ‘मां-हर घर की पहली चिकित्सक’, फल-मसाले-सब्जी औषधि जैसे अभिनव प्रयासों को समझा। ये कार्यक्रम गैर-संचारी रोगों जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा और कैंसर की रोकथाम, घरेलू दुर्घटनाओं (गैस सिलेंडर विस्फोट) से बचाव, पौष्टिक आहार, योग और जीवनशैली सुधार पर केंद्रित हैं। आशा और आरोग्य मित्र महिलाओं को एनसीडी स्क्रीनिंग व उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल तथा पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी की सराहना की। कार्यक्रम में जेएसआई के अल्ताफ व रेश्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें