फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विदेशी लड़कियों का 'प्रेम जाल', पहले फंसाया फिर युवक को किया कंगाल

Sat, 04 Aug 2018 03:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विदेशी लड़कियां खूबसूरत फोटो भेजकर लड़कों को अपने जाल में फंसाती हैं। शुक्रवार को एक और मामला साइबर सेल में पहुंचा। इंग्लैंड की युवती ने सोशल साइट पर मेरठ के एक युवक को अपना शिकार बनाया। पीड़ित युवक ने अपना घर गिरवी रखकर 5.29 लाख रुपये युवती के अकाउंट में डाल दिए। अब साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हस्तिनापुर निवासी रोहित शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने बताया है कि इंग्लैंड की रहने वाली जलिया मोरगन नाम की लड़की की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट दो जुलाई को आई थी। पहले मैसेंजर व फिर फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। युवती ने रोहित से कहा कि मैं एक कंपनी में जॉब करती हूं। मेरा प्रमोशन हुआ है, इस खुशी में मैं एक गिफ्ट आपके लिए भेज रही हूं।

विज्ञापन

उसके कुछ दिन बाद मुंबई के कस्टम विभाग के नाम से कॉल आई कि रोहित आपका एक पार्सल आया है। उसको छुड़ाने के लिए 25 हजार रुपये जमा करने होंगे। रोहित ने अकाउंट नंबर पूछा और पैसे डाल लिए। जिसके बाद दोबारा 80 हजार की डिमांड की गई। ये सभी पैसा रोहित ने अकाउंट में ट्रांसफर किया। वहीं एएसपी कैंट सतपाल सिंह का कहना है कि फेसबुक पर एक महिला ने दोस्ती की और उससे 5.29 लाख रुपये ठग लिए।

जेवरात और करेंसी बतायी
इसके बाद विदेशी एंबेसी में मामला पहुंचाने की बात करके ढाई लाख रुपये की डिमांड की गई। ढाई लाख जमा करने की बात आई तो रोहित ने इंग्लैंड की युवती से फोन पर बात की। रोहित ने पूछा कि क्या भेजा है। युवती ने कहा कि पार्सल में विदेशी करेंसी और सोने चांदी के आभूषण हैं। ये सुनकर युवक ने अपना घर गिरवी रखकर ढाई लाख भी जमा कर दिए। इसी तरह करीब 5.29 लाख रुपये अब तक युवक भर चुका है। अब जाकर युवक को समझ में आएगी वह ठगी का शिकार हो चुका है। अब ये युवक पुलिस के पास पहुंचा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें