फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोर को जबर बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए दोस्त, गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ के आर-पार हुई गोली
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी 17 वर्षीय फहीम को उसके दो दोस्त जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और उस पर गोली चला दी। गोली फहीम के दाहिने हाथ से आर-पार हो गई। वह घायल होकर खेत में गिर पड़ा और चीखने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी बाइक पर भाग गए।
घायल फहीम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह नंगला रोड पर किराने की दुकान पर बैठा था। तभी उसके दो दोस्त बाइक पर आए। उन्होंने घूमने का बहाना बनाकर फहीम को जबरन बाइक पर बैठाया और पास के एक खेत में ले गए। वहां एक आरोपी ने तमंचा निकाला और फहीम पर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए फहीम ने हाथ आगे किया जिससे गोली हाथ को चीरते हुए निकल गई।
विज्ञापन

घायल फहीम किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजनों ने आरोपी पक्ष को भी सूचना दी। दोनों पक्ष मिलकर फहीम को निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायल फहीम से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। दोनों पक्षों के बीच रंजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें