मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के गांव से सात माह से अगवा युवती घर लौट आई है। आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर बयान कराए जाएंगे। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
युवती फरवरी माह में अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। उसके पिता ने पड़ोसी युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को अचानक युवती नाटकीय ढंग से घर लौट आई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। युवती ने अपने प्रेमी पर साथियों के साथ मिल कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। आरोप है कि सात माह के दौरान आरोपी मेरठ व इलाहाबाद के होटलों में उसके साथ गैंगरेप करते रहे। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
कुर्की नोटिस चस्पा किया
पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने बताया कि बुड़ीना कलां से करीब दो माह पूर्व किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी रोशन पुत्र जयबीर फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर मुनादी कराकर उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/