फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े, ईदगाह पर पीएसी और पुलिस फोर्स लगाने के निर्देश

Sat, 24 Jun 2017 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आनंद कुमार ने अलविदा जुमे के दौरान शहर का निरीक्षण किया। रेलवे रोड स्थित ईदगाह पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर और ईद पर सुरक्षा के बंदोबस्त की जानकारी पुलिस से ली। ईद से पहले ईदगाह पर पीएसी और पुलिस फोर्स लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अलविदा जुमे की नमाज कराने में शुक्रवार को पुलिस फोर्स अपने-अपने इलाकों की मस्जिदों पर लगी हुई थी। तभी एडीजी आनंद कुमार शहर का जायजा लेने के लिए निकले। रेलवे रोड स्थित ईदगाह पर एडीजी के पहुंचते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश होते ही थानों की पुलिस भी एक्टिव हो गई। एडीजी ने ईदगाह और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। एडीजी ने ईद पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। ईद की नमाज के लिए पांच कंपनियां पीएसी और अन्य फोर्स को थाना पुलिस के साथ लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें