फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल टूर्नामेंट : द अवन्यू पब्लिक स्कूल ने 5-1 से मैच जीता

विज्ञापन
मोदीपुरम- द आर्यन्स स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा स्थित द आर्यन्स स्कूल में आयोजित चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन आठ मैच खेले गए। अंडर-19 बालक वर्ग में एमआईईटी और द अवन्यू पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। इसमें द अवन्यू पब्लिक स्कूल ने 5-1 से जीत हासिल की। एमपीएस ए और गॉडविन पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए मुकाबले में एमपीएस ए ने 5-4 से की जीत प्राप्त की। इसी श्रेणी में दीवान पब्लिक स्कूल और आईपीएस मेरठ के बीच मैच खेला गया। इसमें आईपीएस मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुशील त्यागी और फिनिकी स्पोर्ट्स के चेयरमैन अजय चौहान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।प्रधानाचार्य प्रीति मल्होत्रा ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग का पहला मैच बीआईटी स्कूल और आईवे इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें बीआईटी स्कूल मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में द आर्यन्स सी और आर्मी स्कूल मेरठ के बीच मैच खेला गया। इसमें आर्मी स्कूल मेरठ ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में द आर्यन्स ए और स्टेप टू सक्सेस मेरठ के बीच खेले गए मुकाबले में द आर्यन्स ए ने 3-0 से जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में एमपीएस वेदव्यासपुरी और सीपीएस मेरठ के बीच खेले गए मुकाबले में सीपीएस मेरठ ने 2-0 जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में एलए स्कूल मेरठ और अशोक एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें अशोक एकेडमी ने 2-0 जीत हासिल की। अतिथियों ने विजेता टीमों को बधाई दी। इस दौरान निदेशक अक्षय सिंह, गौरव चौधरी, कोच दीपक राणा, सुशील भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें